रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Relative of JD(U) MLA shot dead in Khagaria, Bihar
Last Updated : गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (12:08 IST)

बिहार के खगड़िया में जद(यू) विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

Relative of JD(U) MLA shot dead in Khagaria
खगड़िया (बिहार)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) (JD(U) के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के दूर के रिश्तेदार की बुधवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कौशल सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन से चौथम शहर के कैथी टोला इलाके की ओर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद प्रतीत होती है।ALSO READ: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या
 
सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य थे और जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल (बेलदौर) के दूर के रिश्तेदार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंह जदयू की जिला इकाई से भी जुड़े हुए थे। इस मामले पर जदयू के किसी वरिष्ठ नेता की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। हालांकि प्रतिक्रिया प्राप्त करने के कई बार प्रयास किए गए। खगड़िया के एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार एक व्यक्ति आया, कौशल सिंह को नजदीक से गोली मारी और फरार हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ALSO READ: Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला
 
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ने एक रिश्तेदार पर हत्या का संदेह जताया है और पुलिस को कुछ नाम भी बताए हैं। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद ही हत्या की वजह प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
चीन से डरे ट्रंप, जिनपिंग को बताया स्मार्ट आदमी, बातचीत को भी तैयार