शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rampal, Rampal, Satlok Ashram, sex, pornography
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (11:15 IST)

अय्याशी और कुकर्म का अड्‍डा था रामपाल का आश्रम!

अय्याशी और कुकर्म का अड्‍डा था रामपाल का आश्रम! - Rampal,  Rampal, Satlok Ashram, sex, pornography
बरवाला। रामपाल की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। हिसार के बरवाला के सतलोक आश्रम में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार सतलोक आश्रम में तलाशी के दौरान पुलिस को कंडोम, महिला शौचालयों में खुफिया कैमरे, नशीली दवाएं, बेहोशी की हालत में पहुंचाने वाली गैस, अश्लील साहित्य समेत काफी आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

सूत्रों के अनुसार आश्रम में महिलाओं पर कैमरे से नजर रखी जाती थी। आश्रम के मुख्य द्वार के साथ बने महिला शौचालय के बाहर लगे कैमरे का मुंह भी अंदर की तरफ किया गया था। शौचालय में पुलिस को कंडोम भी मिले हैं। आश्रम के अंदर नाइट्रोजन गैस की बदबू आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे खतरनाक बताते हुए नशीली गैस बता रहे हैं।
अगले पन्ने पर, महिलाओं ने लगाया बलात्कार का आरोप...
बुधवार को आश्रम से बाहर आने पर महिलाओं ने भी चौंकाने वाले कई खुलासे किए। महिलाओं के अनुसार निजी कमांडो उन्हें बंधक बनाकर दुराचार तक करते थे। विरोध करने पर कई दिनों तक पहनने को कपड़े तक नहीं दिया था। ऐसी जगह रखते थे कि किसी तक उनकी आवाज नहीं पहुंच सकती थी। पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है। उनके अनुसार, महिलाएं यहां दवाई लेने भी आती थीं, लेकिन उनके साथ दुराचार किया जाता था।

दूध से नहाता था रामपाल, भक्तों मे बांटी जाती थी खीर...
छपी खबर के मुताबिक आश्रम में सत्संग के लिए आए एक अनुयायी ने बताया कि ध्यानमग्न रामपाल को दूध से नहलाया जाता था और बाद में उसी दूध की खीर बनाकर प्रसाद के तौर पर बांट दिया जाता था। अनुयायियों को कहा जाता है कि यही खीर उनकी जिंदगी में मिठास लाएगी।  

रोहतक स्थिति करौंथा आश्रम में रामपाल ने सुरंग बनवा रखी है। वह अक्सर उसी सुरंग में लगी लिफ्ट के माध्यम से प्रकट होता था। यहां सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। आश्रम में छापामारी के दौरान यहां 30 किलो सोने के जेवरात मिले। इनमें ज्यादातर महिलाओं के मंगलसूत्र और हार हैं। यहां नोटों से भरी कई बोरियां और सिक्कों से भरी 17 बोरियां मिली हैं। इसके साथ ही विदेशी शराब की कई बोतलें और अय्याशी के कई और सामान भी बरामद हुए। (एजेंसियां)