• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajnikant
Written By
Last Modified: चेन्नई , मंगलवार, 6 दिसंबर 2016 (08:31 IST)

जयललिता का निधन, क्या बोले सुपर स्टार रजनीकांत...

जयललिता का निधन, क्या बोले सुपर स्टार रजनीकांत... - Rajnikant
चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत ने सुश्री जे जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि देश ने भी एक बहादुर बेटी खोया है। जयललिता को उनके समर्थक फिमेल रजनीकांत भी मानते थे। 
 
अभिनेता रजनीकांत का आवास भी सुश्री जयललिता के पोज गार्डन इलाके स्थित आवास के निकट ही है। उन्होंने उन्हें देश की बहादुर बेटी बताते हुए कहा कि मै ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।
 
बालीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह जयललिता के निधन पर बेहद दुखी हैं। वह एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ लोकप्रिय नेता थीं। वह एक साहसी महिला भी थीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
साहसी, संघर्षशील एवं सशक्त नेता थीं जयललिता : महाजन