• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Raids at orchestra bar in Mumbai, 23 arrested, 13 women rescued
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (21:38 IST)

मुंबई में ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी, 23 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाओं को बचाया

मुंबई में ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी, 23 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाओं को बचाया - Raids at orchestra bar in Mumbai, 23 arrested, 13 women rescued
मुंबई। मुंबई के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में अवैध तरीके से चलाए जा रहे ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 महिलाओं को वहां से बचा लिया है। पुलिस ने मौके से छापेमारी के दौरान कंप्यूटर उपकरण एवं 35760 रुपए नकद बरामद किया है। इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सामाजिक सेवा शाखा ने बार में गुरुवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे छापेमारी की, जो पंत नगर में 90 फुट रोड पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि महिलाएं बार में डांस कर रही थीं। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के बाद वहां से कम से कम 13 महिलाओं को बचा लिया गया, जबकि 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रबंधक, कैशियर, 7 वेटर और 13 ग्राहक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड विधान समेत अन्य अधिनियमों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से छापेमारी के दौरान कंप्यूटर उपकरण एवं 35760 रुपए नकद बरामद किया है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नेपाल चुनाव में हिंदू समर्थक आरपीपी को वोट दें : अभिनेत्री मनीषा कोइराला