शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. poison in food
Written By
Last Updated :मुंबई , शनिवार, 23 जून 2018 (15:24 IST)

सांवले रंग के तानों से परेशान महिला ने खाने में कीटनाशक मिलाया, 5 की मौत, 100 से ज्यादा बीमार

सांवले रंग के तानों से परेशान महिला ने खाने में कीटनाशक मिलाया, 5 की मौत, 100 से ज्यादा बीमार - poison in food
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक महिला ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे और एक 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। 
 
बताया जाता है कि परिवार के लोग 28 वर्षीय इस महिला को उसके सांवले रंग और अच्छा खाना नहीं पकाने के लिए ताने मारते थे। इन तानों से परेशान होकर महिला ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। मरने वालों में 7 से 13 साल के 4 बच्चे हैं और एक अन्य व्यक्ति है।
 
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि उसने 18 जून को खालापुर तहसील के महाड गांव में एक रिश्तेदार सुभाष माणे की पार्टी के लिए तैयार की गई दाल में कीटनाशक दवा मिला थी। 
 
मृतकों में महिला के दो रिश्तदेार शामिल हैं। जहर मिला दिया। पुलिस  के मुताबिक महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

 
ये भी पढ़ें
अब नहीं उठेगा आतंकियों का जनाजा, जहां मरेंगे वहीं दफन होंगे...