गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mother burns daughter to candle

मां की क्रूरता, 5 साल की मासूम को मोमबत्ती से जलाया, पढ़कर सिहर जाएंगे

मां की क्रूरता, 5 साल की मासूम को मोमबत्ती से जलाया, पढ़कर सिहर जाएंगे - Mother burns daughter to candle
मुंबई। नवी मुंबई के कलम्बोली इलाके में एक 5 साल की मासूम बच्ची को मोमबत्ती से शरीर पर जगह-जगह जलाने की क्रूर घटना सामने आई है। इस क्रूर घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची की मां ही थी। इस मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने कलम्बोली पुलिस थाने एफआईआर दर्ज कराई है।


हैरानी की बात यह है कि बच्ची की मां और उसकी बुआ ने ही इस क्रूर घटना को अंजाम दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद बच्ची की मां अनिता और उसकी बुआ रिंकी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को बच्ची घर में खेल-खेल में मस्ती कर रही थी, जिससे नाराज होकर उसकी मां और बुआ ने उस मासूम को मोमबत्ती से दाग दिया।

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सतीश गायकवाड़ ने कहा कि बच्ची घर में शैतानी करती थी। इससे परेशान होकर उसकी मां और बुआ ने मोमबत्ती जलाकर बच्ची को दागना शुरू कर दिया। गायकवाड़ ने बताया कि बच्ची के पिता ने मां अनीता यादव और बुआ रिंकी यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।