शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Man posted Fake News on Manohar Parrikar Health, Arrested
Written By
Last Modified: पणजी , गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (09:44 IST)

पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में दी गलत जानकारी, गिरफ्तार

पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में दी गलत जानकारी, गिरफ्तार - Man posted Fake News on Manohar Parrikar Health, Arrested
पणजी। गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को बुधवार रात गिरफ्तार किया। पर्रिकर का अग्न्याशय की बीमारी के लिए अमेरिका में इलाज चल रहा है। 
 
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वास्को शहर के निवासी केनेथ सिलवीरा को तब गिरफ्तार किया गया जब उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ गलत सूचना डाली।
 
अधिकारी ने बताया, 'सिलवीरा को गिरफ्तार किया गया है और इस बात के ठीक-ठीक कारणों का पता लगाने के लिये जांच की जा रही है कि उसने क्यों इस तरह की सूचना डाली।'
 
सिलवीरा ने पणजी विधानसभा क्षेत्र के लिए पिछले साल हुए उपचुनाव में पर्रिकर के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आईएमएफ का बड़ा बयान, भारत पर बहुत ज्यादा कर्ज, नीतियां सही...