• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu Kashmir
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 जून 2018 (12:36 IST)

नियंत्रण रेखा के निकट सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की, 2 जवान घायल

नियंत्रण रेखा के निकट सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की, 2 जवान घायल - Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सेना के एक गश्ती दल पर गुरुवार को आतंकियों ने हमला किया जिसमें 2 सैनिक घायल हो गए।
 
 
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बाड़ से थोड़ा पहले आतंकियों ने गश्त कर रहे जवानों पर गोलीबारी की तथा गोलीबारी में 2 जवान घायल हुए हैं। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था।
 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा हालात का जायजा लेने राज्य के 2 दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। वे शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा जिले का दौरा करेंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ट्रंप ने पहली बार दी इफ्तार की दावत, मुस्लिम संगठनों ने किया परोक्ष विरोध