Hanuman Chalisa
Thu, 26 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu

जम्मू में पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Jammu
जम्मू। जम्मू और कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है।


 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी नागरिक को शनिवार शाम उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह रामगढ़ सेक्टर में बसांतर नदी के समीप बुलहाद चौकी से लगे भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था। 
 
आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मनसेर के रूप में की गई है। उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी, ताश के पत्ते और एक टेनिस गेंद बरामद की गई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बसपा-भाजपा में सांठगांठ, मुसलमान सपा के पक्ष में एकजुट : आजम