• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hyderabad Man Arrested For Online Rape Threats To Virat Kohlis Daughter
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 नवंबर 2021 (21:55 IST)

विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार - Hyderabad Man Arrested For Online Rape Threats To Virat Kohlis Daughter
मुंबई। मुंबई पुलिस साइबर सेल ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की हार के बाद एक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को ऑनलाइन रेप की धमकी देने के आरोप में हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
 
मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय रामनागेश अलीबाथिनी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मुंबई लाया जा रहा है। 
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। वह पहले फ़ूड डिलीवरी ऐप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था।
 
क्या था मामला : ICC T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों भारत को मिली हार के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी गेंदबाजी के लिए ऑनलाइन ट्रोल द्वारा गाली दी गई थी।

विराट कोहली के शमी के समर्थन में आ गए थे। अब डिलीट हो चुके ट्विटर अकाउंट से विराट और अनुष्का शर्मा की 9 महीने की बेटी को बलात्कार की धमकी दी गई थी।