गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Hemant Katare, Congress MLA, Court, Jabalpur
Written By

विधायक कटारे की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

विधायक कटारे की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार - Hemant Katare, Congress MLA, Court, Jabalpur
जबलपुर। अपहरण और दुराचार के आरोप में फंसे कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई आज टल गई। न्यायाधीश राजीव कुमार दुबे की एकलपीठ ने याचिकाओं पर अगली सुनवाई 3 अप्रैल को निर्धारित करते हुए याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है।


न्यायालय के समक्ष सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले में पैरवी कर रहे उप महाधिवक्ता संजय द्विवेदी शहर से बाहर हैं, इसलिए पेशी कुछ समय के लिए मुलतवी की जाए। इस पर एकलपीठ ने यह निर्देश दिए। भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल की छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। न्यायिक अभिरक्षा के दौरान छात्रा ने जेल से ही डीआईजी भोपाल को एक पत्र लिखकर कहा था कि विधायक कटारे ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित युवती और उसकी मां की शिकायतों पर भोपाल के बजरिया और महिला थानों में कटारे के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज हुईं थीं। इन्हें चुनौती देते हुए कटारे की ओर से यह दो पुनरीक्षण याचिकाएं दायर की गई हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव ने लिया केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा