गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat, Women, Son, Killing
Written By
Last Updated : रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (22:24 IST)

गुजरात में महिला ने बेटे की हत्या कर खुदकुशी की

Gujarat। गुजरात में महिला ने बेटे की हत्या कर खुदकुशी की - Gujarat, Women, Son, Killing
अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ जिले में कथित तौर पर जहर पीने से 35 वर्षीय 1 महिला और उसके 4 वर्षीय बेटे की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अरुणाबेन सवलिया के रूप में पहचान की गई महिला की बेटी की हालत गंभीर है। उसने भी जहरीला पदार्थ खाया था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सवलिया ने अपने बेटे लक्ष्य और बेटी राशि को अपने घर में जहर दिया। यह घटना अहमदाबाद से करीब 320 किलोमीटर दूर विसवदार तालुक के पियावा गांव में हुई।
 
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि सवलिया और राशि को विसवदार रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया तथा राशि जीवन और मौत से जूझ रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ जहर खा लिया, हालांकि घटना के सही कारण का पता नहीं चल सका है तथा मामले की जांच चल रही है। (भाषा)