1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Great Khali

घायल खली ने नाश्ते में खाए 35 अंडे, पांच किलो फल और...

Great Khali
तीन पहलवानों से पिटने के बाद अस्पताल में खली ने 35 अंडे, पांच किलो फल, 6 गिलास जूस और 7 बर्गर का नाश्ता किया। वे जल्द से जल्द अस्पताल से बाहर आकर रिंग में उतर कर बदला लेने के लिए आतुर हैं।
डॉ. ने बताया कि खली अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और अपने विरोधियों के मात देने के लिए बेकरार है। उन्होंने 28 फरवरी को फाइट का एलान भी कर दिया है।
 
खली को गुरुवार सुबह हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर के जरिए दून लाया गया। यहां के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी खली से फोन पर बातचीत की। खली ने उनसे कहा कि अब मैं ठीक हूं। थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है।