गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Goa agriculture minister to farmers
Written By
Last Modified: पणजी , गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (08:00 IST)

किसानों से बोले कृषि मंत्री, बेहतर पैदावार के लिए करें मंत्रोच्चार

किसानों से बोले कृषि मंत्री, बेहतर पैदावार के लिए करें मंत्रोच्चार - Goa agriculture minister to farmers
पणजी। गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा है कि अगर किसान अपने खेतों में वैदिक मंत्रों का जप करेंगे और ब्रह्मांड खेती तकनीक को अपनाएंगे तो राज्य में फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी। 
 
फतोर्दा में अपने आवास के निकट एक खेत में 'शिव योग कॉस्मिक फार्मिंग' परियोजना का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि फसल की पैदावार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाजपा नीत राज्य सरकार ब्रह्मांड खेती को बढ़ावा देगी।
 
सरदेसाई ने कहा, 'ब्रह्मांड खेती से बिना किसी रसायन या उर्वरक के आपको सुरक्षित आहार मिलेगा। इस प्रकार की खेती के दौरान फसल में किसी भी प्रकार के रसायन का छिड़काव नहीं होता है और जैविक खाद से फसल का पोषण होता है।'
 
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत किसान को ध्यान लगाना होता है और बेहतर पैदावार के लिए कम से कम 30 मिनट तक मंत्रोच्चार करने से ब्रह्मांडीय किरणों का प्रवाह होता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नहीं सुलझा दिल्ली का झगड़ा, सर्विसेज विभाग ने नहीं माना केजरीवाल सरकार का आदेश