शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. gas leak from a factory in Maharashtra Badlapur
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 जून 2021 (07:38 IST)

बदलापुर में गैस के रिसाव से हड़कंप, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

बदलापुर में गैस के रिसाव से हड़कंप, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल - gas leak from a factory in Maharashtra Badlapur
बदलापुर। महाराष्ट्र के बदलापुर एमआईडीसी (Badlapur MIDC) इलाके में गुरुवार देर केमिकल गैस के रिसाव के चलते स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया।
 
बताया जा रहा है कि 3 किमी के दायरे में गैस रिसाव का असर देखा गया। इतना ही नहीं कुछ लोगों को उल्टी और मिचली भी आई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और गैस लिकेज को बंद किया गया।
 
ठाणे नगर निगम ने एक बयान जारी कर कहा कि बदलापुर में गुरुवार रात करीब 10:22 बजे एक फैक्ट्री से गैस रिसाव की सूचना मिली। क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रात 11:24 बजे फायर ब्रिगेड ने रिसाव को रोका। स्थिति नियंत्रण में है और कोई घायल नहीं है।