शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. firing on Loc in Poonch
Written By
Last Modified: जम्मू , गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (07:39 IST)

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की - firing on Loc in Poonch
जम्मू। उड़ी आतंकी हमले के बाद संघर्ष विराम का एक बार और उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शाम पुंछ जिले के साब्जियान इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
 
उड़ी आतंकी हमले के दो दिन बाद 20 सितम्बर को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इसी सेक्टर में सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
 
बीते छह सितम्बर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय ठिकानों पर 120 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान से आज एमएफएन का दर्जा छीन सकता है भारत