• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fake facebook page of Rajasthan minister
Written By
Last Modified: जयपुर , बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (15:25 IST)

फेसबुक पर बनाया मंत्री का फर्जी पेज, बवाल...

फेसबुक पर बनाया मंत्री का फर्जी पेज, बवाल... - fake facebook page of Rajasthan minister
जयपुर। जयपुर के अशोक नगर थाना पुलिस राज्य की महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री अनिता भदेल का फर्जी फेसबुक पेज 'अनिता भदेल मुख्यमंत्री भाजपा' के नाम से बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।
 
राज्य की महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री अनिता भदेल के विशिष्ट सहायक एस एल अटल की ओर से अशोक नगर थाना पुलिस में यह शिकायत दी गई है।
 
शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति फर्जी आईडी बनाकर राज्य मंत्री अनिता भदेल के फेजबुक पेज 'राज्य मंत्री अनिता भदेल' के स्थान पर मुख्यमंत्री अनिता भदेल भाजपा' पेज बनाकर संचालित कर रहा है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
उत्तरप्रदेश में चुनाव के बाद मोदी की उल्टी गिनती शुरू : लालू