• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fake call of terrorist attack on Maharashtra government headquarter
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 अगस्त 2023 (14:00 IST)

महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय पर होगा आतंकवादी हमला, फर्जी कॉल कर फंसा बुजुर्ग

महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय पर होगा आतंकवादी हमला, फर्जी कॉल कर फंसा बुजुर्ग - Fake call of terrorist attack on Maharashtra government headquarter
मुंबई। मंत्रालय को राज्य सचिवालय पर ‘आतंकवादी हमले’ की चेतावनी देने वाला फर्जी फोन करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि खेमानी ने फर्जी कॉल क्यों की थी।
 
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रकाश खेमानी (61) ने सोमवार रात करीब 10 बजे मंत्रालय के लैंडलाइन पर अपने मोबाइल फोन से कॉल कर दावा किया कि दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय पर ‘आतंकवादी हमला’ होगा।

इस मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि वह एक फर्जी कॉल थी। इसके बाद पुलिस पश्चिमी उपनगर कांदिवली में आरोपी के घर तक पहुंच गई। अधिकारी के मुताबिक, उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि खेमानी ने फर्जी कॉल क्यों की थी।

खेमानी को भारतीय दंड संहिता की धारा 182 (लोक सेवक को अपनी कानूनी शक्ति का उपयोग करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाने के इरादे से झूठी सूचना देना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
बिना जन विश्वास के कोई सत्ता टिक नहीं सकती