• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. बेंगलुरु से आ रहे Indigo के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (10:28 IST)

बेंगलुरु से आ रहे Indigo के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग

Indigo aircraft | बेंगलुरु से आ रहे Indigo के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग
मुंबई। बेंगलुरु से मुंबई आ रहे इंडिगो के एक विमान को यहां के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। एक सूत्र ने बताया कि कैबिन में दबाव संबंधी समस्या के चलते विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। सूत्र ने बताया कि रात 8 बजकर 29 मिनट पर विमान सुरक्षित उतर गया।
बाद में इंडिगो ने एक बयान में कहा कि उसके बेंगलुरु-मुंबई विमान को 'वायु प्रणाली संकेत चेतावनी' मिलने के बाद जल्द से जल्द उतारा गया, साथ ही कंपनी ने बताया कि विमान को परिचालन से फिलहाल के लिए बाहर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
इंदौर के कुश उपाध्याय ने वायलिन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीता गोल्ड