dharma sangrah
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Devendra Fadanavis

महाराष्ट्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी

Devendra Fadanavis
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने छोटे किसानों का आंशिक कर्ज माफ किए जाने के लिए रविवार को सहमति जताई।
 
राज्य सरकार ने ऋणमाफी योजना के क्रियान्वयन के लिए एक समिति का भी गठन किया है। राज्य के 5 एकड़ से कम भूमि वाले 1.07 करोड़ किसान ऋण माफी के लाभ के पात्र होंगे, हालांकि किसान पूरी तरह से ऋण मुक्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। 
 
ऋणमाफी की इस योजना से राज्य के बजट पर 30 हजार करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा। हाल ही में उत्तरप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए ऋण माफ की घोषणा की थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
एनआईए के छापे धमकाने की कोशिश : गिलानी