शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. delhi bjp chief Manoj Tiwari i phone
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (07:56 IST)

मनोज तिवारी को महंगी पड़ी रैली, खोया आईफोन

Manoj Tiwari
नई दिल्ली। लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता-गायक और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का आईफोन रामलीला मैदान में चीनी सामान के खिलाफ आयोजित एक रैली में खो गया। इसकी आशंका है कि फोन पाकेटमार ने चुराया है।
 
उन्होंने दिल्ली पुलिस को इसकी रिपोर्ट कर दी है कि उनका मोबाइल फोन आईफोन सेवन प्लस उस वक्त खो गया जब वह रैली में गए हुए थे।
 
तिवारी को इसका आभास तब हुआ जब वह आरएसएस की आर्थिक शाखा ‘स्वदेशी जागरण मंच’ द्वारा चीनी सामानों के खिलाफ आयोजित स्वदेशी महा रैली से वापस लौट रहे थे। फोन की कीमत लगभग 55,000 रुपए है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भाजपा-शिवसेना में बढ़ी तकरार, क्या कह गए यह शिवसेना नेता...