1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bomb seized

संघ कार्यकर्ता के घर के समीप से तीन बम बरामद

बम बरामद
कन्नूर। केरल के अलक्कड़ क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता केएम बीजू के घर के समीप से पुलिस ने शनिवार को तीन शक्तिशाली बम बरामद किए।
 
पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता के घर के समीप हुए बम धमाके के बाद छापेमारी शुरू की थी। घमाके में बीजू की मां के कमलाक्षी (56) गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई थी जब कमलाक्षी कल अपने अहाते में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं तभी अचानक हुए बम धमाके में वे घायल हो गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने आज छापेमारी की और तीन बम बरामद किए। (वार्ता)