• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bengal paint factory fire: 22 admitted to hospital, 1 critical
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 जून 2022 (22:40 IST)

West Bengal: हावड़ा में पेंट कारखाने में लगी आग, 22 लोग अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत नाजुक

west bengal
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक पेंट कारखाने में लगी आग में झुलसे 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अस्सी प्रतिशत तक जल चुका है।
 
डॉक्टर ने कहा कि बुधवार रात से उसकी हालत और बिगड़ गई तथा उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक बुधवार को दोपहर में शिवपुर में बर्जर पेंट फैक्टरी में आग लग गई जिससे कम से कम 22 लोग झुलस गए थे। डॉक्टर ने कहा कि घटना में झुलसा एक अन्य व्यक्ति 50 प्रतिशत तक जल गया है और उसकी हालत ठीक है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि कलकत्ता चिकित्सकीय अनुसंधान संस्थान (सीएमआरआई) में 15 अन्य लोगों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत कमोबेश स्थिर है। 
 
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है लेकिन प्रारंभिक जांच से शार्ट सर्किट होने का संकेत मिला है।
ये भी पढ़ें
सलमान खान को धमकी वाले मामले में हुआ खुलासा, हुई चिट्ठी भेजने वाले की पहचान