सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. army objected on nirmal singh house
Written By
Last Modified: जम्मू , रविवार, 13 मई 2018 (08:54 IST)

गोला बारूद डिपो के पास निर्मल सिंह का मकान, सेना ने जताई आपत्ति

गोला बारूद डिपो के पास निर्मल सिंह का मकान, सेना ने जताई आपत्ति - army objected on nirmal singh house
जम्मू। जम्मू कश्मीर विधानसभाध्यक्ष निर्मल सिंह एक विवाद में फंस गए हैं क्योंकि सेना ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक गोला बारूद डिपो के पास उनके मकान के निर्माण पर आपत्ति जताई है। सेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए निर्माण तत्काल रोकने की मांग की है। 
 
गत 30 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिंह ने यद्यपि शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने निर्माण कार्य सभी कानूनी जरूरतें पूरी करने के बाद शुरू किया है। 
 
उन्होंने कहा कि मामला केवल उनकी संपत्ति का नहीं बल्कि गोला बारूद डिपो के पास ग्रामीणों और किसानों की हजारों एकड़ जमीन का है। उन्होंने कहा कि विवाद अदालत में गया है जिसने निर्माण पर रोक नहीं लगाई है। 
 
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, 'जम्मू में भाजपा नेताओं के घर सेना के अनुसार सुरक्षा खतरा हैं। यह स्थानीय रूप से ज्ञात है कि उन्होंने जमीन सस्ते में हासिल की और उन्होंने उम्मीद की थी कि खरीद को नियमित करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे।' 
 
सिंह को 19 मार्च को लिखे एक पत्र में सेना की 16 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरनजीत सिंह ने सेना के नगरोटा स्टेशन के पास मकान निर्माण पर आपत्ति जताई है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पेरिस में आईएस आतंकियों का 'चाकू' अटैक, लगाया अल्लाहू अकबर का नारा