• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. All three accused of gang rape of Spanish woman in Jharkhand presented in court
Written By
Last Modified: दुमका , रविवार, 3 मार्च 2024 (20:06 IST)

Jharkhand में स्पेन की महिला से गैंगरेप के तीनों आरोपी कोर्ट में पेश

Jharkhand में स्पेन की महिला से गैंगरेप के तीनों आरोपी कोर्ट में पेश - All three accused of gang rape of Spanish woman in Jharkhand presented in court
Case of gang rape of Spanish woman : स्पेन की पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को झारखंड के दुमका जिले की स्थानीय अदालत के समक्ष रविवार को पेश किया गया। महिला से दुष्कर्म तब हुआ जब वह रात अपने पति के साथ एक तंबू में बिता रही थी। दूतावास और मुख्य सचिव को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि स्पेन की महिला से कथित दुष्कर्म राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमरुमाहाट में शुक्रवार को तब हुआ जब वह रात अपने पति के साथ एक तंबू में बिता रही थी।
दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा, दूतावास और मुख्य सचिव को सूचित कर दिया गया है। दंपति यहां सुरक्षा में हैं। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय महिला और उसका पति दो मोटरसाइकल के जरिए बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
नितिन पटेल ने मेहसाणा लोकसभा सीट से क्यों वापस लिया नाम? जानिए क्या बताई वजह