गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Akhilesh Yadav SP leaders
Written By अवनीश कुमार
Last Modified: लखनऊ , गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (20:39 IST)

सपा नेताओं की छवि बिगाड़ रही है भाजपा-अखिलेश यादव

सपा नेताओं की छवि बिगाड़ रही है भाजपा-अखिलेश यादव - Akhilesh Yadav SP leaders
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जोर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण प्रचार कर उनकी छवि बिगाड़ने पर है।
 
उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्मनिरपेक्ष छवि, कुंभ जैसे महापर्व का कुशल संचालन तथा जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना से चिढ़े हुए भाजपा नेता मोहम्मद आजम खां को बदनाम करने और राजनीतिक उत्पीड़न करने की साजिश कर रहे हैं। समाजवादी सरकार में आजम को कुंभ के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कुंभ के आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। इसकी प्रशंसा विदेशों तक में हुई।
 
अखिलेश ने कहा कि कुंभ पर्व पर आजम ने जनता को तमाम सुविधाएं दी थीं। धर्मनिरपेक्षता का इससे बड़ा और क्या प्रमाण हो सकता है? समाजवादी पार्टी की मांग है कि आजम खां के जीवन को खतरा देखते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए, बदले की भावना से उनके विरुद्ध की गई एफआईआर रद्द की जाए। समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं के विरुद्ध राजनीति से प्रेरित सभी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं।
 
यादव ने कहा कि भाजपा की तमाम साजिशों का मुकाबला करने में समाजवादी पार्टी सक्षम है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा के कुत्सित इरादों का समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। भाजपा से जनता का विश्वास टूट चुका है। उसकी साजिशों का दिन-प्रतिदिन पर्दाफाश हो रहा है। झूठे वादों पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है। जनता आक्रोशित है। लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की कोशिशें कभी भी सफल नहीं हो सकतीं। जनता भाजपा के कारनामों का सख्त जवाब देगी।
 
पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा भाजपा सरकारों ने जनता के हित में एक भी कदम नही उठाया है। कर्ज से परेशान किसान, बेरोजगारी से तंग नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर युवकों को मार रही है। मीटू की आड़ में एक अभिनेत्री की ओर से धमकी भरी बात करना पूर्णतया आपत्तिजनक और अनर्गल है। आजम खां जैसे व्यक्ति के बारे में कोई गलत बात सोच भी नहीं सकता है, उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। आजम ने कभी भी नफरत की राजनीति नहीं की है।
ये भी पढ़ें
शर्मनाक, राखी के रिश्तों को सगे भाईयों ने किया तार-तार