• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 lakh reward for girl student who raised religious slogans on hijab
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (15:02 IST)

हिजाब पर नहीं थमा बवाल, धार्मिक नारे लगाने वाली छात्रा को 5 लाख का इनाम

हिजाब पर नहीं थमा बवाल, धार्मिक नारे लगाने वाली छात्रा को 5 लाख का इनाम - 5 lakh reward for girl student who raised religious slogans on hijab
बेंगलुरु। कर्नाटक में लड़कियों के हिजाब को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें हिजाब पहनी एक लड़की 'अल्ला-हु-अकबर' नारा लगाते दिख रही है तो दूसरी तरफ कुछ लड़के 'जय श्रीराम' के नारे लगाते दिख रहे हैं।

 
जमीअत-उलेमा-ए-हिन्द ने ट्वीट कर नारा लगाने वाली लड़की को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। संगठन ने कहा कि हिजाब मुस्लिम महिलाओं का एक बुनियादी अधिकार है जिससे उन्हें वंचित नहीं किया जा सकता।

 
इस बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नारा लगाने वाली लड़की को बहादुर बताया है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि मैं लड़की के मां-बाप को सलाम पेश करता हूं। इस लड़की ने मिसाल पेश की है। उस लड़की ने कई कमजोरों को पैगाम दिया है। जो काम उस लड़की ने किया वह बहुत हिम्‍मत का काम था। लड़की ने मिसाल साबित की है।
ये भी पढ़ें
कोरोना का इलाज करेगा ये स्प्रे, वायरस फेफड़ों तक नहीं पहुंचेगा