बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. iron rod inserted in private part after rape with woman in Mumbai
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (21:22 IST)

मुंबई में महिला से हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड

mumbai
मुंबई। मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उस पर हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया।
 
उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है।
 
उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।
 
ये भी पढ़ें
Corona पर मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, राज्यों से कहा- दवाओं का रखें बफर स्टॉक