मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 11 year old child injured by bursting firecrackers in Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (18:56 IST)

दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद चलाए पटाखे, 11 साल का बच्चा हुआ जख्‍मी

दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद चलाए पटाखे, 11 साल का बच्चा हुआ जख्‍मी - 11 year old child injured by bursting firecrackers in Delhi
Burst firecrackers despite ban : उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाए गए पटाखों के कारण 11 साल का एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में विस्फोटक सामग्री के सिलसिले में लापरवाही तथा दूसरे की जान खतरे में डालकर उसे नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर पाबंदी है।
 
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को शास्त्री पार्क इलाके में स्थित अपने घर के पास मुख्य रोड पर जब यह लड़का टहल रहा था तब उसके साथ यह घटना घटी।
 
उन्होंने बताया कि लड़के की आंख को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे उसके माता-पिता ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। उसे 17 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लड़के के पिता ने 20 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
 
पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में विस्फोटक सामग्री के सिलसिले में लापरवाही तथा दूसरे की जान खतरे में डालकर उसे नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अपराधी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।(भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
देश शहीदों के परिवारों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा : अमित शाह