• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

सुनीता को सरदार पटेल पुरस्कार

सुनीता को सरदार पटेल पुरस्कार -
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को 21 सितंबर को उनके गुजरात दौरे के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्व प्रतिभा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

सुनीता राज्य के एक सप्ताह के दौरे पर आएँगी और इस दौरान उन्हें अंतरिक्ष में 195 दिन बिताने की उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह वार्षिक पुरस्कार शहर के संगठन विश्व गुजराती समाज द्वारा दिया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में रह रहे गुजरातियों को एक मंच पर लाना है।

समाज के अध्यक्ष कृष्णकांत वाखरिया ने बताया कि यह पुरस्कार 2001 में शुरू किया गया था। इसके तहत ढाई लाख रुपए नकद एक प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह दिया जाता है।

पूर्व में यह पुरस्कार रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर आईजे पटेल और टेक्नोक्रेट सैम पित्रोदा को दिया जा चुका है।