• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. raksha bandhan special song
Written By

इस रक्षा बंधन 2023 में सुने rakhi special songs

raksha bandhan special song
raksha bandhan special song
भाई बहन के लड़ने का कोई वक़्त नहीं होता लेकिन साल में एक दिन ऐसा होता है जिस दिन भाई बहन कम लड़ते हैं। इस दिन का नाम रक्षा बंधन है जो भाई बहन के रिश्ते का एक पवित्र त्योहार है। रक्षा बंधन के दिन भाई की जेब खाली करने में हर बहन को मजा आता है। रक्षा बंधन का दिन हर साल बहुत उत्सुकता से मनाया जाता है। आप भी इस साल राखी का पर्व इन बॉलीवुड गानों से खास बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ खास गानों के बारे में जो इस दिन के लिए स्पेशल हैं.........
 
1. भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना: राखी का त्योहार आते ही आपको सबसे पहले यह गाना जुबान पर आता होगा। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है और यह गाना फिल्म 'छोटी बहन' का है। आप इस गाने को अपनी राखी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 
 
2. फूलों का तारों का: आगे की लिरिक्स आपको याद ही होंगी। यह गाना फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' का है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है। इस गाने के बिना राखी का पर्व अधूरा है। 
 
3. बहना ने भाई की कलाई से: यह गाना 'रेशम की डोरी' फिल्म का है और यह फिल्म भाई बहन के रिश्ते पर आधारित है। इस गाने के साथ आप रक्षा बंधन पर इस फिल्म को भी एन्जॉय कर सकते हैं। 
raksha bandhan special song
4. मेरी राखी का मतलब: 'तिरंगा' एक देशभक्ति फिल्म है और यह गाना वर्षा उसगांवकर पर फिल्माया गया है, जिसमें वह अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं और उनके प्रति अपने प्यार का वर्णन कर रही हैं। रक्षाबंधन के खास मौके पर इस गाने को अपने भाई के साथ शेयर करना न भूलें।
 
5. यह राखी बंधन है ऐसा: यह गाना फिल्म 'बेईमान' का है। 1970 की इस फिल्म में मनोज कुमार हैं और यह गाना रक्षाबंधन पर उन पर और उनकी बहन पर फिल्माया गया है। इस गाने की धुन काफी सरल है पर यह गाना बहुत खुबसूरत है। 
 
6. बहना ओ बहना: 'अदालत' फिल्म का यह गाना रक्षा बंधन के पर्व के लिए एक दम परफेक्ट है। इस फिल्म और गाने को आप रक्षा बंधन के पर्व पर एन्जॉय कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
Surya Grahan 2023 : रक्षाबंधन, जन्‍माष्‍टमी और गणेश उत्सव के बाद इस तारीख को लगने वाला है सूर्यग्रहण