• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. 31 august 2023 raksha bandhan
Written By

रक्षा बंधन 2023 पर भद्रा का साया, 31 अगस्त को राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन 2023 पर भद्रा का साया, 31 अगस्त को राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त - 31 august 2023 raksha bandhan
Raksha Bandhan 31 august 2023 rakhi muhurat : इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा काल का साया सुबह 10:58 से रात्रि 09:01 तक रहेगा। कुछ लोग इसके बाद ही राखी बांधेंगे परंतु कुछ विद्वानों के अनुसार रात में राखी बांधना शुभ नहीं माना जा रहा है तो कई लोग अगले दिन यानी 31 अगस्त को सुबह पूर्णिमा के लोप होने के पहले यानी 07:07 के पहले राखी मनाएं परंतु राखी मानाने का शुभ समय दोपहर या मध्यान्ह ही शुभ रहता है।
 
31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 31 august 2023 rakhi muhurat:-
  • इस दिन सुबह सुकर्मा योग रहेगा। इस दिन कोई भद्राकाल नहीं है।
  • प्रात: 4:38 के बाद और 07:07 के पहले राखी बांध सकते हैं।
  • अमृत मुहूर्त : सुबह 05:42 से 07:23 बजे तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:14 से 01:04 तक।
  • अमृत काल : सुबह 11:27 से 12:51 तक।
  • विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:34 तक।
Weekly Muhurat 2023
30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :-
  1. ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया के अनुसार रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त-
  2. अत्यंत शुभ मुहूर्त- प्रात: 06 से 09 बजे तक (भद्रा एवं पंचक उदय से पूर्व)
  3. शुभ और मंगलकारी मुहूर्त- मध्यान्ह 3:30 से 6:30 बजे तक (भद्रा के मुख काल की 5 घटी पश्चात्)
  4. प्रदोषकाल : सायंकाल 5:00 बजे से 6:30 बजे तक।
 
नोट : राजस्थान के कुछ ज्योतिषियों अनुसार भद्रा मान्य नहीं है इसलिए 30 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन राखी दिन या रात में किसी भी शुभ मुहूर्त या चौघड़िया में बांध सकते हैं। 
 
हालांकि राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा। रक्षाबंधन इसी समय में मनाना चाहिए दिन के समय कोई 'मुहूर्त' नहीं है।
 
अपराह्न का समय रक्षा बन्धन के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है जो कि हिन्दु समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय है। यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं है तो प्रदोष काल का समय भी रक्षा बन्धन के संस्कार के लिये उपयुक्त माना जाता है।
ये भी पढ़ें
लव कुश जयंती कब है? जानें श्री राम के पुत्रों के बारे में 10 रोचक बातें