शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. Rakhi Festival In Hindi
Written By

यश और संपदा चाहिए तो रक्षाबंधन पर भाई को बांधें वैदिक रक्षासूत्र

यश और संपदा चाहिए तो रक्षाबंधन पर भाई को बांधें वैदिक रक्षासूत्र - Rakhi Festival In Hindi
यह बंधन मीठा है, पवित्र है और कल्याणकारी भी। जी हां, रक्षाबंधन ही  एक ऐसा पर्व है जो भाई और बहन के रिश्ते की मधुरता को समर्पित है। आइए जानें पुराणों में वर्णित वह वैदिक राखी जो भाई के यश और पराक्रम को बढ़ाने वाली है। आप भी बांध सकते हैं यह पवित्र राखी अपने भाई को.... 
 
 
वैदिक रक्षासूत्र बनाने की विधि इस प्रकार है: 
 
वैदिक रक्षासूत्र बनाने के लिए 5 वस्तुओं की आवश्यकता होती है -
1  दूर्वा (घास)
2  अक्षत (चावल)
3  केसर
4  चंदन
5 सरसों के दाने 

इन पांचों वस्तुओं को रेशम के कपड़े में लेकर उसे बांध दें या फिर सिलाई करने के बाद उसे कलावा में पिरो दें। इस प्रकार वैदिक राखी तैयार हो जाएगी। बाजार की खूबसूरत राखी के साथ यह राखी घर में ही अपने हाथों से बना कर भाई को अवश्य बांधें।। प्राचीन भारत में इसी राखी का उपयोग होता था - 
 
 
यह 5 वस्तुएं ही क्यों, जानिए महत्व  -
 
1 दूर्वा - दूर्वा के पीछे धारणा यह है कि जिस प्रकार दूर्वा का एक अंकुर लगाने पर वह तेजी से फैलता है और हजारों की संख्या में वृद्धि करता है, उसी प्रकार मेरे भाई के वंश और सदगुणों में भी वृद्धि होती रहे और उसका सदाचार, मन की पवित्रता तीव्रता से बढ़ती जाए।
 
दूर्वा गणेश जी को प्रिय है। इसका राखी में प्रयोग करने का अर्थ यह भी है, कि हम जिसे राखी बांध रहे हैं, उनके जीवन में किसी तरह के विघ्न न आए।

2  अक्षत - हमारी रिश्तों के प्रति श्रद्धा सदा अक्षत रहे। लंबी उम्र और यशस्वी जीवन की कामना भी इन्हीं अक्षत में छुपी है। 

3  केसर - केसर की प्रकृति तेज होती है। हम जिसे राखी बांध रहे हैं, वह तेजस्वी हो। उनके जीवन में धर्म की तेजस्विता कभी कम न हो। 
 

4 चंदन - चंदन की प्रकृति शीतल होती है और यह सुंदर सुगंध देता है। उसी प्रकार भाई के जीवन में शीतलता बनी रहे और कभी मानसिक तनाव ना हो। साथ ही उनके जीवन में परोपकार, सदाचार और संयम की सुगंध फैलती रहे।

5 सरसों के दाने - सरसों की प्रकृति तीक्ष्ण होती है, इससे यह संकेत मिलता है कि समाज के दुर्गुणों को, कंटकों को समाप्त करने में हम तीक्ष्ण बनें। सरसो के दाने भाई की नजर उतारने और बुरी नजर से भाई को बचाने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं। 
इस प्रकार इन 5 वस्तुओं से बनी हुई एक राखी को सर्वप्रथम भगवान पर अर्पित करना चाहिए।
 
इसके बाद बहनें अपने भाई को, माता अपने बच्चों को, दादी अपने पोते को शुभ संकल्प करके यह राखी बांधे। इस प्रकार इन 5 वस्तुओं से बनी हुई वैदिक राखी को शास्त्रोक्त नियमानुसार बांधा जाता है। हम पुत्र-पौत्र एवं बंधुजनों सहित वर्ष भर सुखी रहते हैं।

भाई को राखी बांधते समय बहन को इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए  –
 
रक्षासूत्र बांधने के पश्चात शुद्ध मिष्ठान्न या गुड़ से मुंह मीठा अवश्य करना चाहिए। वैदिक राखी को शास्त्रोक्त नियमानुसार बांधा जाता है तो  पुत्र-पौत्र एवं बंधुजनों सहित वर्ष भर सुखी रहते हैं।
ये भी पढ़ें
भावुक पलों की भीनी-भीनी यादें, राखी के बहाने