गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. Rakhi and 12 rashi
Written By

रक्षा बंधन : भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी, खिलाएं यह मिठाई

रक्षा बंधन : भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी, खिलाएं यह मिठाई - Rakhi and 12 rashi
रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई के सिर पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। साथ ही हाथ में प्यार की डोरी बांधकर अपनी रक्षा के लिए भाई से वचन मांगती है।
 
यह ऐसा त्योहार है, जिसमें भाई-बहन अपने पवित्र रिश्ते के लिए जन्म-जन्मांतर तक एक-दूसरे की खुशी, उन्नति, लंबी आयु की कामना करते हैं। स्वयं मां लक्ष्मी द्वारा राजा बलि को यह रक्षा सू‍त्र बांधा गया था। तब से यह पवित्र त्योहार राखी के रूप में मनाया जाता है। 

 
आइए जानते हैं राशि अनुसार बहनें अपने भाई की कलाई पर क्या बांधें :- 
 
मेष -  मेष राशि के भाई को मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें।
 
वृषभ - वृषभ राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।
 
मिथुन - मिथुन राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधें।
 
कर्क - कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें। 
सिंह - सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।
 
कन्या - कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें।
 
तुला - तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें। 
 
वृश्चिक - वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें।
धनु - धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें। 
 
मकर - मकर राशि के भाई को बालूशाही खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधें।
 
कुंभ - कुंभ राशि के भाई को कलाकंद खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें।
 
मीन - मीन राशि के भाई को मिल्ककेक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें। 

ये भी पढ़ें
चातुर्मास : मांगलिक कार्य 'नहीं', धार्मिक कार्य 'सही'