रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. chief administrator of brahmakumari sansthan dadi ratanmohini passed away
Last Modified: मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (11:10 IST)

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी का निधन

dadi ratan mohini
Dadi Ratan Mohini news in hindi : सिरोही जिले के आबूरोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 101 साल की थीं।
 
संस्थान के पीआरओ बीके कोमल ने बताया कि मंगलवार को उनकी पार्थिव देह अहमदाबाद से आबूरोड ब्रह्माकुमारी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय लाई जाएगी। जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा
दादी रतन मोहिनी का जन्म हैदराबाद सिंध (तत्कालीन भारत और अब पाकिस्तान में है) के प्रसिद्ध व धार्मिक परिवार में 25 मार्च, 1925 को हुआ। बचपन से ही उनका झुकाव अध्यात्मिकता व पूजा-पाठ की तरफ था। मात्र 13 वर्ष की उम्र में वे ब्रह्माकुमारी के संपर्क में आईं।
 
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर शोक जताया है।
 
मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है। उनका देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।'
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: कोतवाली पहुंचे संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क, कहा जांच में सहयोग करूंगा