वसुंधरा ने बनवाया 'कमल' का टैटू...
मुकेश बिवाल, जयपुर से
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपने हाथ पर 'कमल' का टैटू बनवाया। उनके साथ ही भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने हाथ पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनवाया। बताया जाता है कि भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा के नेतृत्व पार्टी की महिला कार्यकर्ता वसुंधरा के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंची, जहां यह मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 1 दिसंबर को मतदान होना है।