Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. पंजाब
  4. Kumar Vishwas

पंजाब में आप के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुमार विश्वास का नाम

Kumar Vishwas
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी है। इसमें आप नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास को भी शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पहले बनी लिस्ट में कुमार विश्वास को आउट कर दिया गया था।

 
दरअसल, सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट से 29 स्टार प्रचारकों का नाम दिल्ली भेजा गया। इसमें 19वें नंबर पर कुमार विश्वास का नाम था। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से चुनाव आयोग को भेजने के लिए 28 लोगों लिस्ट तैयार हुई। इसमें कुमार विश्वास का नाम नहीं था।
 
पंजाब में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुमार विश्वास का नाम न होने को लेकर एबीपी न्यूज पर खबर चलने के बाद पार्टी ने ट्विटर पर सफाई दी और मीडिया को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। आप नेता संजय सिंह ने भी ट्विटर पर लिखा कि मीडिया गुमराह न करे। कुमार विश्वास का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है।
 
कुमार विश्वास को भीड़ जुटाने वाला नेता माना जाता है। सूत्रों की मानें तो पार्टी पंजाब में आम आदमी पार्टी की रैलियों में खुद ही काफी भीड़ हो रही है इसलिए पार्टी कुमार विश्वास को गोवा इलेक्शन पर फोकस रखना चाहती है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पत्नी के ट्रांसफर की अर्जी पर सुषमा हुईं नाराज, बोलीं- 'मैं तो सस्पेंड कर देती'