• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज त्योहार
  4. Falgun amavasya ke achuk upay
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 9 मार्च 2024 (17:36 IST)

Falgun amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर करें पितृदोष निवारण के ये 5 अचूक उपाय

falgun amavasya 2024
Falgun amavasya ke Upay 2024: पितृदोष निवारण के लिए फाल्गुन अमावस्या का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यदि आप भी पितृदोष से पीड़ित हैं तो इसे दिन 5 उपाय करें और इससे मुक्ति पाकर जीवन में सुख, शांत और समृद्धि के दवारा खोलें। आओ जानते हैं 5 अचूक उपाय कौनसे हो सकते हैं।
1. सिक्का दान : परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में सिक्के इकट्ठे करके उन्हें मंदिर में दान करें। मतलब यह कि यदि आप अपनी जेब से 10 का सिक्का ले रहे हैं तो घर के अन्य सभी सदस्यों से भी 10-10 के सिक्के एकत्रित करने उसे मंदिर में दान कर दें। यदि आपके दादाजी हैं तो उनके साथ जाकर दान करें।
 
2. पिंडदान या तर्पण करें : नदी के तट पर किसी योग्य पंडित से पिंडादान या तर्पण की क्रिया कराएं और उन्हें दान दक्षिणा दें। इस दिन नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पितरों का तर्पण करें। पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें और किसी गरीब व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें।
 
3. पीपल में दीपक : अमावस्या के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक लगाएं और अपने पितरों को स्मरण करें। पीपल की सात परिक्रमा लगाएं और कुछ अन्य जल रखकर लौट आएं।  कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं। कर्पूर को घी में डूबोकर फिर जलाएं और कभी कभी गुढ़ के साथ मिलाकर भी जलाएं।
 
4. 100 गायों को खिलाएं चारा : इस दिन किसी गौशाला में जाकर 100 गायों को एकसाथ चारा खिलाएं और गौशाला में कुछ दान देकर आएं। 
 
5. भोज : आप चाहें तो इस दिन गरीबों और दिव्यांगों को भोजन करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
10 मार्च 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त