मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ईरान अन्यायपूर्ण कार्रवाई रोके-ओबामा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ईरान अन्यायपूर्ण कार्रवाई रोके-ओबामा
अमेर‍िकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान सरकार से अनुरोध किया कि वह खुद अपने ही नागरिकों के खिलाफ की जा रही हिंसक तथा अन्यायपूर्ण कार्रवाई को तुरंत रोके।

ओबामा ने कहा कि ईरान सरकार को यह ध्यान रखना चहिए कि उसकी हर हरकत पर पूरी दनिया की नजर है। उन्होंने कहा कि हम ईरान में मौजूदा हिंसा में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान सरकार को सभा आयोजित करने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि ईरान में जो लोग इन अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, अमेरिका उनके साथ है।

इस बीच ईरान में चुनाव परिणाम आने के बाद से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अक्टूबर में शुरू होगा पार्टिकल कोलाइडर
मौसावी का खुमैनी पर पलटवार
उत्तरी इराक में बम फटने से 63 की मौत
तेहरान में सड़कों पर भीषण संघर्ष
सीमा तंत्र को फिर सक्रिय करेंगे भारत-नेपाल
अफगानिस्तान में 33 उग्रवादी मारे गए