• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

शनि के छल्ले 4-5 अरब वर्ष पुराने

शनि के छल्ले 4-5 अरब वर्ष पुराने -
वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है जिससे पता चलता है कि शनि ग्रह के छल्ले हो सकता है 4-5 अरब वर्ष पहले बने हों जिस समय सौर प्रणाली अपनी निर्माण अवस्था में ही थी। पहले ऐसा माना जाता था कि ये छल्ले डायनासौर युग में अस्तित्व में आए थे।

अमेरिका में वैज्ञानिकों ने नासा के केसनी अंतरिक्ष यान द्वारा एकत्र आँकड़ों का इस्तेमाल करते हुए एक अध्ययन किया और पाया कि शनि ग्रह के छल्ले दस करोड़ साल पहले बनने के बजाय उस समय अस्तित्व में आए जब सौर प्रणाली अपनी शैशवावस्था में थी। साइंस डेली में यह जानकारी दी गई है।

1970 के दशक में नासा के वायजर अंतरिक्ष यान और बाद में हब्बल स्पेस टेलिस्कोप से जुटाए गए आँकड़ों से वैज्ञानिक यह मानने लगे थे कि शनि ग्रह के छल्ले काफी युवा हैं और संभवत: यह किसी धूमकेतु के बड़े चंद्रमा से टकराने के कारण पैदा हुए हैं।

केसिनी अल्ट्रावायलेट इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ के मुख्य जाँचकर्ता प्रोफेसर लैरी एस्पोसिटो के अनुसारु हमें यह पता चला है कि ये छल्ले कुछ समय पहले ही अस्तित्व में नहीं आए हैं। वे संभवत: हमेशा से थे लेकिन उनमें लगातार बदलाव आता रहा और वे कई अरबों साल तक अस्तित्व में रहेंगे।