*अनुमानित कीमत- 12,500 रुपए
दीपावली के मौके पर जब पूरा परिवार मौजमस्ती में रमा होगा, तो किसका दिल नहीं चाहेगा कि ऐसे खूबसूरत मौके को कैद कर रख लिया जाए। ऐसे मौके पर कैसिओ एक्सिलिम का एक्सएल- जेड75 स्लिम बनावट वाला कैमरा दीपावली का सुंदर उपहार हो सकता है।
कैसिओ हमेशा से ही अपने अल्ट्रा कांपैक्ट्स कैमरों के जाना जाता रहा है। इसलिए इस कैमरे की रख-रखाव की आसानी का भी जवाब नहीं है।
7.2 मेगापिक्सेल का इस कैमरे में 3x ऑप्टिकल जूम की सुविधा तो उप्लब्ध है ही, साथ ही यह मात्र 156 ग्राम के हल्के वजन का है। बाजार में इस कैमरे की अनुमानित कीमत 12,500 रुपए है।
*यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
|