मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > लर्निंग जोन > हैकिंग से बचने के लि‍ए नया सॉफ्टवेयर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
हैकिंग से बचने के लि‍ए नया सॉफ्टवेयर
माइक्रोसॉफ्ट और एडोबे की पहल
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने प्रोग्राम्‍स में सुरक्षा की 31 कमि‍यों को दूर करने के लि‍ए नया सॉफ्टवेयर जारी कि‍या है। दूसरी तरफ एडोबे सि‍स्‍टम्‍स ने अपने उत्‍पादों में मालफंक्शन होने के कारण उन पर हैकर्स की पहुँच की आशंका व्‍यक्त की है।

माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को विंडोज, ऑफि‍स और इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोरर और व्‍यावसायि‍क उपयोग में आने वाले सॉफ्टवेयर के मुख्‍य भागों की सुरक्षा संबंधी कमि‍यों को दूर करने के लि‍ए उपायों का खुलासा कि‍या। एडोबे ने रीडर और एक्रोबेट यूजर्स को नए संस्‍करणों से अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट करने का सुझाव दि‍या है। यदि‍ पहले से उपलब्‍ध संस्‍करण आपके पीसी के संगत नहीं है तो अति‍रि‍क्त सॉफ्टवेयर भी उपलब्‍ध होगा।

एडोबे का कहना है कि‍ विंडोज पीसी वाले सि‍सटम्‍स के साथ-साथ एप्‍पल के मेसिंटोश कंप्‍यूटर्स को भी है। हैकर्स को जब सुरक्षा की दरारें मालूम हो जाती हैं तो वे सुरक्षा को भेदने के लि‍ए तुरंत मालेशि‍यस सॉफ्टवेयर बना लेते हैं। ऐसे सॉफ्टवेयर्स का उपयोग सायबर क्राइम में किया जाता है जैसे पहचान चोरी, स्‍पैम भेजना और कंप्‍यूटर्स का नि‍यंत्रण हथि‍याना।

सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का कहना है कि‍ अभी कुछ और ऐसे मालेशि‍यस सॉफ्टवेयर का पता लगाना बाकी है जि‍ससे कंप्‍यूटर की सुरक्षा को खतरा है।

अपने कंप्‍यूटर की सुरक्षा के लि‍ए यूजर इस सॉफ्टवेयर को इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकि‍न यूजर को इन्‍हें अपने कंप्‍यूटर पर इंस्‍टॉल करने से पहले इनका परीक्षण करना होगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
श्रीलंका होगा बीपीओ का नया गढ़
करें पर्यावरण की रक्षा ग्रीन कंप्‍यूटिंग से
स्‍वास्‍थ्‍य पर हावी नहीं है मंदी
गाँवों में पहुँचेगी वायरलैस क्रांति
देखने में छोटी पर बड़े काम की
गूगल ने सायबर स्‍क्‍वेटिंग मुकदमा जीता