मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > आलेख > टेलीकॉम का उज्ज्वल भविष्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
टेलीकॉम का उज्ज्वल भविष्य
टेलीफोन मार्केट : माइक्रो सेगमेंटेशन
- सुश्री उर्शिता नेमा
ND

ट्राई ने यह बताया है कि टेलीफोन का उपयोग करने वालों में हम भारतीयों का क्रम पाँचवाँ है। अमेरिका का टेलीफोन उपभोक्ता प्रतिमाह 619 मिनट बात कर शीर्ष पर है तो कनाडा का उपभोक्ता प्रति माह 344 मिनट टेलीफोन पर चहकता है। रही बात हमारी तो हमारे टेलीफोनधारक प्रति माह 309 मिनट बतियाते हैं। यदि टेलीफोन उपयोग में विकास की गति की बात करें तो हमने दुनिया में सबको पीछे छोड़ दिया है।

दूरसंचार के क्षेत्र में मोबाइल फोन ने कदम क्या रखे, हमारे यहाँ दूरसंचार क्रांति को मानो पर ही लग गए हैं। मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ इस क्षेत्र में कई छोटे-छोटे क्षेत्र, जिन्हें कि माइक्रो सेगमेंट कहा जाता है, वह भी उभरकर सामने आ गए।

यंग उमंग
मोबाइल फोन का भारतीय बाजार युवाओं, युवा प्रोफेशनल्स, छोटे तथा मध्यम उद्यम, परिवार तथा कतिपय विशेष वर्ग में बँटा हुआ है। हमारे यहाँ मोबाइल का सबसे ज्यादा उपयोग करने वालों में युवा वर्ग सबसे आगे हैं। उनके लिए मोबाइल फोन महज आवश्यकता भर नहीं है, बल्कि एक आवश्यक अंग भी है।

यह वर्ग भी उम्र और लिंग के आधार पर कई छोटे-छोटे क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जा सकता है। उदाहरण के लिए 19 से 23 वर्ष के युवाओं के मित्रों का समूह सबसे बड़ा है और यह वर्ग ही मोबाइल पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करता है। इसलिए तमाम कंपनियाँ इन्हें ध्यान रखकर तरह-तरह के ऑफर पेश कर अपनी झोलियाँ भर रही हैं। एसएमएस और तरह-तरह के रिंग टोन पेश कर उन्हें लुभाया जा रहा है।

जैसे उपभोक्ता वैसी स्की
इसी तरह युवा प्रोफेशनल्स जो परिवार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वर्ग बनकर उभरा है, वह भी अमूमन सारा समय मोबाइल से चिपका दिखाई देता है। यह वर्ग बार-बार सौ दो सौ रुपए का रिचार्ज लेने की बजाय पोस्टपेड योजना में ज्यादा विश्वास करता है। साथ ही स्टॉक मार्केट और न्यूज अपडेट जैसी वेल्यू एडेड सर्विस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी करता है।

जहाँ तक छोटे और मध्यम उद्यमों का प्रश्न है, उसमें ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने किफायत के लिए लैंड लाइन पर ताला मारकर मोबाइल से नाता जोड़ा है। इनका ध्यान वेल्यू एडेड सर्विसेज की बजाय हमेशा इकॉनॉमी पैक पर ही रहता है। परिवार में ज्यादातर लोग घर मालिक पर आश्रित होते हैं। यह आमतौर पर प्रीपेड अपनाते हैं। स्पेशल श्रेणी में छोटे, लेकिन उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस वर्ग के सेलिब्रेटी, राजनेता, सीईओ तथा सुपर रीच लोग आते हैं।
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बनें सामाजिक कार्यकर्ता
संघर्षों से भरा रहा विजेंदर का जीवन
केमिकल इंजीनियरिंग में व्यवसाय
सिविल सेवा परीक्षा 2008-09
सौरव की कामयाबी का गुरुमंत्र
कैट : दो दिन शेष