मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > बजट 2008-09
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चिदंबरम 'लीप ईयर' क्लब में शामिल
पी.चिदंबरम आज 'लीप ईयर' में बजट पेश करने वाले वित्तमंत्रियों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए। आज के विशेष दिवस यानी 29 फरवरी को पेश किया जाने वाला यह देश का नौवाँ आम बजट रहा।

वकील से राजनेता बने 62 वर्षीय चिदंबरम ने बजट पेश करने की शुरुआत 1996 में अपने 'ड्रीम बजट' के साथ की थी। चिदंबरम का यह कुल मिलाकर सातवाँ बजट रहा।

मोराराजी देसाई ने कुल आठ बजट पेश किए, जिनमें से दो लीप ईयर बजट भी शामिल हैं। सीडी देशमुख ने छह पूर्ण बजट पेश किए जबकि मनमोहनसिंह एवं यशवंत सिन्हा ने वित्तमंत्री के रूप में पाँच-पाँच बजट पेश किए।

गौरतलब है कि हर चौथे साल फरवरी 29 दिन की होती है और वही वर्ष लीप ईयर कहा जाता है। अन्य सालों में फरवरी 28 दिन की होती है। देश की आजादी के बाद से यह नौवाँ समय है जबकि आम बजट 29 फरवरी को पेश किया गया।

मौजूदा संप्रग सरकार का कार्यकाल 21 मई 2009 को समाप्त होना है, इसलिए चिदंबरम के पास अगले साल का बजट पेश करने का अवसर होगा, लेकिन चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए संभवत: वे अंतरिम बजट ही पेश कर पाएँ।
और भी
चिदम्बरम ने किया चारों खाने चित्त
'उधार लो घी पियो' का मूल मंत्र
बजट शानदार और लाजवाब-मनमोहन
उद्‍योग जगत की मिलीजुली प्रतिक्रिया
आईटी के लिए 1680 करोड़
छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट 31 मार्च तक