दिल्ली में तीन जगहों पर पाँच बम धमाकों में 25 लोगों की मौत हो गई, 100 से ज्यादा घायल हो गए। देर रात तक बमों के मिलने का सिलसिला जारी था। बम धमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन नामक आतंकवादी संगठन ने ली है। विस्फोटों में कैमिकल बमों का इस्तेमाल किया गया है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। सीरियल बम ब्लास्ट के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह तलाशी ली जा रही है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक राजधानी में कुल पाँच बम फटे, जबकि चार को निष्क्रिय कर दिया गया। ये बम धमाके शाम.... |