ओबामा ने लिया बाइकिंग का मजा
PTI
ओबामा ने अपने परिवार के साथ पहले तो मार्था के वाइनयार्ड एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर मोटर से जाकर अपना अस्थाई डेरा बनाया और फिर मैनुअल एफ कॉरलेस स्टेट के जंगलों से सटी सड़कों पर जमकर बाइकिंग की।
राह में चलने वाले लोगों को देखकर ओबामा ने कहा 'हेलो..कैसे हैं आप?' सुकून के पलों का मजा ले रहे ओबामा ने सफेद टी शर्ट और बैगी पैंट पहन रखी थी।
ओबामा अपनी बड़ी बेटी मालिया के साथ बाइकिंग कर रहे थे। उनके आगे चल रही थीं मिशेल ओबामा और छोटी बेटी साशा। (भाषा)
