Tue, 21 Jul 2026

Notifications

प्रणव ने किया पाँचवाँ बजट पेश

मोरारजी के नाम है सर्वाधिक 10 का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, Friday, 26 February 2010 (22:14 IST)

Widgets Magazine

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को में अपना पाँचवाँ पेश किया जबकि के नाम 10 बजट पेश करने का है।

वर्ष 1982-84 में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद मुखर्जी ने दूसरी बार यह मंत्रालय संभाला है और पश्चिम बंगाल से वह इकलौते केंद्रीय वित्त मंत्री हैं।

मुखर्जी बजट पेश करने के मामले में यशवंत सिन्हा से पीछे हैं, जिन्होंने सात बार बजट पेश किया था। पी. चिदंबरम एवं सीडी देशमुख के नाम छह-छह बजट हैं।

बिहार के यशवंत सिन्हा पहली बार 1991 में 13 दिन की सरकार में वित्त मंत्री थे और 1998-99 और 1999-2002 के दौरान वित्त मंत्री रहे। सिन्हा ने पाँच पूर्ण और दो अंतरिम बजट पेश किए थे।

हालाँकि तमिलनाडु के चिदंबरम ने 1996-98 और 2004-08 के दौरान और महाराष्ट्र के देशमुख ने 1950-56 के दौरान छह-छह बजट पेश किए थे।

प्रधानमंत्री बनने से पहले मनमोहन सिंह ने भी 1991-96 के बीच पाँच बजट पेश किए, जिनमें से चार पूर्ण और एक अंतरिम बजट था। इनके बाद सी सुब्रमण्यम का स्थान है जिन्हें 1975-1977 के बीच चार बार बजट पेश करने का मौका मिला।

वर्ष 1971-75 के दौरान वित्त मंत्री रहे वायबी चह्वाण ने तीन बजट पेश किए जबकि भारत के पहले वित्त मंत्री आरके शण्मुखम चेट्टी (1947,48), जॉन मथाई (1949,50), (1950,51), रामास्वामी वेंकटरमन (1980,1982), वीपी सिंह (1985,87) और जसवंत सिंह (2003,2004) को दो-दो बार बजट पेश करने का मौका मिला। (भाषा)



Read more on :  
प्रणब मुखर्जी संसद बजट मोरारजी देसाई रिकॉर्ड
Widgets Magazine