• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

राम जेठमलानी को भाजपा से निकाला

राम जेठमलानी
FILE
नई दिल्ली। भाजपा ने वरिष्ठ नेता राम जेठमलानी को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मंगलवार को निष्कासित कर दिया। पार्टी की शीर्ष नीति निर्णायक इकाई केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य जेठमलानी को पार्टी से निष्कासित किए जाने संबंधी आज जारी पत्र में भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह की अध्यक्षता में 27 मई को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया है।

पत्र में कहा गया कि 26 नवंबर 2012 को दिए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में जेठमलानी ने कई जवाब दिए और संवाद किए, लेकिन पार्टी उनसे संतुष्ट नहीं है।

इसमें कहा गया कि आपके सभी जवाबों और अन्य संवादों पर विचार करने के बाद संसदीय बोर्ड सर्वसम्मति से इस निर्णय पर पहुंचा है कि आपने अनुशासन तोड़ा है और बोर्ड आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के निष्कासित करता है। (भाषा)