• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 मई 2014 (17:49 IST)

घटक दलों की सरकार में भागीदारी होगी सुनिश्चित : राजनाथ सिंह

लोकसभा चुनाव 2014
FILE
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी भले ही 16वीं लोकसभा में अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आती है, लेकिन वह अपने घटक दलों को सरकार में भागीदारी देने के अपने वायदे सें पीछे नहीं हटेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों को सरकार में निश्चित भागीदारी दी जाएगी।

उन्होंने पार्टी की जीत में भागीदारी के लिए प्रत्येक घटक दल, हर जाति, धर्म पंथ एवं समुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंधेरा छट चुका हैं, सूरज निकल चुका है और पूरे देश में कमल खिल चुका है। (वार्ता)