शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव इतिहास
Written By WD

लोकसभा चुनाव से जुड़ी रोचक जानकारियां

लोकसभा चुनाव से जुड़ी रोचक जानकारियां -
FILE
दुनिया के सबस बड़े लोकतंत्र भारत में पहली बार लोकसभा चुनाव 1951-52 में हुए थे। यह चुनावी यात्रा तब से सतत जारी है।

पाठकों की जानकारी के लिए हम यहां लोकसभा चुनाव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य दे रहे हैं, जो उनके लिए नए भी हो सकते हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य...

- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है।
- 'Candidate' शब्द लैटिन भाषा के 'Candidatus' से आया है।

- 1996 में तमिलनाडु के मोडाकुरिची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट के लिए 1033 उम्मीदवार खड़े हुए थे। उस समय मतपत्र एक पुस्तिका के रूप में छापना पड़े थे!

अगले पन्ने पर, कहां से आया मायावती का हाथी...


FILE
- मायावती की बहुजन समाज पार्टी और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथी' है!

- अटलबिहारी वाजपेयी चार राज्यों (उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली) से निर्वाचित होने वाले एकमात्र राजनेता हैं!
अगले पन्ने पर, अटलजी के नाम है यह अनोखा रिकॉर्ड....
FILE
- अटलबिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने 6 पृथक निर्वाचन क्षेत्रों से जीत दर्ज की। वे 1957, 1967 में बलरामपुर से, 1971 में ग्वालियर से, 1977, 1980 में नई दिल्ली से, 1991 में विदिशा से, 1996 में गांधीनगर से और 1991, 1996 व 1998 में लखनऊ से जीते।

- एक मतदान केंद्र पर सबसे कम मतदान 3 है। ऐसा अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला जिले में हुआ था!

- 1950 के दशक में बजाए मतपत्र के प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अलग मतपेटी का इस्तेमाल किया गया। अलग-अलग रंग की मतपेटी, अलग-अलग पार्टी से संबंधित थी!

- भाजपा ने लोकसभा में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सबसे पहले 1998 में सीटें जीती थीं!

अगले पन्ने पर, देश के 5 सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र....


- क्षेत्र के मुताबिक देश के 5 सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र-
* लद्दाख (जम्मू-कश्मीर) - 173266.37 वर्ग-किमी
* बाड़मेर (राजस्थान) - 71601.24 वर्ग-किमी
* कच्छ (गुजरात) - 41644.55 वर्ग-किमी
* अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) - 40572.29 वर्ग-किमी
* अरुणाचल प्रदेश (पूर्व) - 39749.64 वर्ग-किमी

- क्षेत्र के मुताबिक देश के 5 सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्र-

* चांदनी चौक (दिल्ली) - 10.59 वर्ग-किमी
* कोलकाता उत्तर पश्चिम - 13.23 वर्ग-किमी
* मुंबई दक्षिण - 13.73 वर्ग-किमी
* मुंबई दक्षिण मध्य - 18.31 वर्ग-किमी
* दिल्ली सदर - 28.09 वर्ग-किमी

अगले पन्ने पर, देश में कितने राजनीति दल हैं...


* देश में कुल 1593 राजनीतिक दल हैं।
* 53 क्षेत्रीय दल हैं।
* 6 राष्ट्रीय दल हैं।
* 1534 अन्य पंजीकृत दल हैं।
* 2009 में 7 राष्ट्रीय दल, 34 क्षेत्रीय दल और अन्य 322 पंजीकृत मैदान में थे। इनमें से 11 क्षेत्रीय दलों एवं 314 पंजीकृत दलों का तो खाता भी नहीं खुला।

अगले पन्ने पर, पहली बार कब हुआ लोकसभा का गठन....


- निर्वाचन क्षेत्रों का क्षेत्रफल एक स्वतंत्र परिसीमन आयोग द्वारा निर्धारित किया जाता है।

- 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक हुए पहले आम चुनाव के बाद पहली बार 21 फरवरी 1952 को लोकसभा विधिवत् रूप से गठित की गई थी।

- पहली लोकसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को प्रारंभ हुआ था।

- पहली लोकसभा, जिसका कार्यकाल 15 मई 1952 से 27 फरवरी 1956 तक था, उसके अध्यक्ष जी.वी. मावलंकर थे।

- लोकसभा में 545 सदस्य होते हैं, जिनमें से 543 सदस्य सीधे राज्यों और संघीय राज्यों से चुनकर आते हैं। दो सदस्यों का चयन भारतीय राष्ट्रपति द्वारा आंग्ल भारतीय समुदाय से किया जाता है।

- एक साल में लोकसभा के तीन सत्र बुलाए जाते हैं। पहला सत्र (बजट सत्र) फरवरी से मई तक, दूसरा सत्र (मॉनसून सत्र) जुलाई से अगस्त तक तथा तीसरा सत्र (शीतकालीन सत्र) नवंबर से दिसंबर तक।

- आमतौर पर सदन में बैठक का पहला घंटा प्रश्नों और उत्तरों के लिए होता है, जिसे 'प्रश्न काल' कहा जाता है।

- लोकसभा टीवी, लोकसभा का अपना चैनल है, जिसका मुख्यालय संसद के प्रांगण में ही है।

- लोकसभा और राज्यसभा में अंतर-
* लोकसभा संसद का निचला सदन होता है, जबकि राज्यसभा ऊपरी सदन कहलाता है। लोकसभा में अधिकतम 552 सदस्य हो सकते हैं, वहीं राज्यसभा में 250 सदस्यों की गुंजाइश होती है।

* लोकसभा में कुछ सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जा सकते हैं। इसी प्रकार राज्यसभा की सदस्यता के लिए भी राष्ट्रपति द्वारा सदस्यों को नामित किया जा सकता है। इन सदस्यों का नामांकन कला, विज्ञान, साहित्य और खेल के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता पर निर्भर करता है।

* लोकसभा सदस्य चुने जाने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 तथा राज्यसभा के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए।